एक युवक की रस्सी से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाही,मामले में 02 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी एक ही परिवार के

जशपुर दिनांक 11.05.26 को पीड़ित प्रार्थी जोगेंद्र बढ़ाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झारपारा बागबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.04.26 को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था, इसी दौरान उसके पड़ोसी आरोपी नवीन बंजारा व दिनेश बंजारा जो कि आपस में भाई हैं के द्वारा प्रार्थी को पागल कहते हुए, गंदी गंदी गाली दी जा रही थी, प्रार्थी के द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर, आरोपी गण के द्वारा नाराज होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी को पागल कहते हुए रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया गया था।

➡️ मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),127(2),191(2)(3),190 व 333 के तहत किया था अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था।

➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े चार आरोपियों क्रमशः नवीन बंजारा उम्र 35 वर्ष.*

*2. भगवती बंजारा उम्र 60 वर्ष*

*3. दिनेश बंजारा उम्र 42 वर्ष*

*4. अंजुलता बंजारा उम्र 31 वर्ष*

सभी निवासी ग्राम झारपारा बागबहार, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग)। को हिरासत में लिया गया।

➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गणों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ,पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी,डंडा व लोहे की सरिया को भी जप्त किया गया है।

➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक लव कुमार चौहान, आरक्षक अजय खेस, यशवंत सिदार, पवन पैंकरा व महिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबाहर क्षेत्रांतर्गत एक युवक को रस्सी से बांध कर मारपीट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने पीड़ित प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध दर्ज किया था, मामले से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।*

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!