ई-चालान जमा करने हेतु ओटीसी की सुविधा 01 अप्रैल से

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ संचालक, कोष एवं लेखा रायपुर के द्वारा 01 अप्रैल 2026 से भौतिक (मैनुअल चालान) शासकीय प्राप्तियों चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाइन के माध्यम से ई-कोष पोर्टल अंतर्गत ई-चालना ओ.टी.सी. द्वारा चालान जमा करने के निर्देश प्रसारित किये गये हैं।

ओ.टी.सी. सुविधा अंतर्गत ई-चालना पोर्टल पर चालान तैयार करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान की प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेट चालान जिसमें टी.आर.एन. (टेजरी रिप्रेंस नम्बर) की प्रविष्टि करके राशि जमा किया जाता है एवं बैंक द्वारा एमआईएस कोषालय में संचालनालय के माध्यम से प्रेषित किया जाता है।

जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ई-चालान पोर्टल के अंतर्गत ओटीसी के माध्यम से शासकीय प्राप्तियों को जमा करने की प्रक्रिया के संदर्भ में 18 मार्च 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिला कोषालय द्वारा जिले के संबंधित समस्त आहरण एवं कार्यालय प्रमुखों को 01 अप्रैल 2026 से ई-चालान ओ.टी.सी के माध्यम से ऑनलाइन चालान जमा व स्वीकार करने की कार्यवाही करने के लिए सूचना प्रसारित किया गया है।

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!