क्या आप गुपचुप (पानी पूरी) के शौकीन है,, तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए,,

@द न्यूज नेशन जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत केराडीह गांव के बाजार में गुपचुप (पानी पूरी) खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में कई  लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार 9 अप्रैल को बाजार में गुपचुप खाने के बाद लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी मरीजों को इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ अन्य मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

 

बीएमओ कुनकुरी डॉ. श्रीमती के. कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को मितानिन के माध्यम से मरीजों की सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल केराडीह के डड़गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और गंभीर मरीजों को अस्पताल रेफर किया गया।

 

फिलहाल सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन कमजोरी के चलते 8 मरीजों को अभी भी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

 

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियम  को लेकर जांच की जा रही है। अब देखना होगा की प्रशासन किस प्रकार से जांच करती है,,कई ऐसे होटल ढाबा प्रतिष्ठान है जहां पर गुणवत्ता को ताक में रखकर संचालित की जाती है,,ऐसे में प्रशासन किस प्रकार से जांच करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!