कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने की अनुमति अपरिहार्य कारणों से निरस्त

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 /समाचार पत्रों में प्रकाशित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर जिले के ग्राम पंचायत कांसाबेल क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को अन्यंत्र स्थल सिहारबुड़ में स्थानांतरित किये जाने पर स्थानीय महिलाओं द्वारा जन विरोध का प्रदर्शन करते हुए, दुकान में ताला जड़ा गया।

स्थानीय जन विरोध को देखते हुए ग्राम पंचायत कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के आदेश के तहत् विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान कांसाबेल को श्री अमन गुप्ता के दुकान व भवन में स्थानांतरित करने की अनुमति को अपरिहार्य प्रशासकीय कारणों से निरस्त किया जाकर, उक्त मदिरा दुकान को राजस्व सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्व में संचालित फ्रांसिस टोप्पो के बगीचा रोड स्थित दुकान व भवन में ही तब तक संचालित रहेगी। जब तक कि नियमानुसार नवीन निविदा व स्थान चयन की प्रक्रिया पूर्ण न कर ली जाए।

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!