दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा रहा है।

शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अन्तर्गत समस्त दिव्यांग जनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाइल जिसमें ओटीपी आता हो, फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकेंगे। यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा।

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!