दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का हुआ आयोजन 75 दिव्यांग लोगों को मिला शिविर का लाभ

जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत दिवस 08 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाया गया। इसके अलावा पेंशन योजनाओं सहायक उपकरण, दिव्यांग ऋण इत्यादि हेतु आवेदन भी लिया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण सुगम्य केन श्री चन्द्रशेखर खत्री 60 वर्ष ग्राम नारायणपुर निवासी दृष्टिबाधित 100 प्रतिशत प्रदान किया गया एवं 10 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही 5 दिव्यांगजन ने दिव्यांग पेंशन की जानकारी व दिव्यांग ऋण की जानकारी प्राप्त की। उक्त शिविर में 75 दिव्यांगजन उपस्थित हुए।

Bhoj singh
Author: Bhoj singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!